गौतम चटर्जी की रिपोर्ट
रानीश्वर(दुमका)
मोहुलबोना पंचायत अन्तर्गत पाथरादाहा के ग्रामीणों ने शुक्रवार को प्रखंड बिकास पदाधिकारी प्रीतिलता मुर्मू से मिलकर पारा शिक्षक के द्बारा ग्रामीणों को अंधेरे में रख कर गुपचुप ढंग से सेतु गाईड चयन करा देने का आरोप लगाया है । 36 ग्रामीणों के हस्ताक्षर युक्त आबेदन की ग्राम प्रधान नरेन मरांडी एवं वार्ड सदस्य चैतन मरांडी ने अनुशंसा की हैं । शुक्रवार को गांव के इंटर योग्यता धारी युवक रूपलाल मुर्मू, लुखी मंडल मुर्मू, दीपक राय, प्रीति हांसदा ,सिंटू मुर्मू ,पुलिस टुडू ने बीडीओ को आबेदन देकर कदमा ग्राम के पारा शिक्षक सनत मंडल के द्बारा ग्रामीणों एवं शिक्षा समिति के सदस्यों को अंधेरे में रखकर अपने भतीजे शांतनु मंडल को सेतु गाईड हेतु चयनित करने का आरोप लगाया हैं ।ग्रामीणों का कहना हैं कि गांव में पांच आदिवासी युवक एवं युवतियां इंटर योग्यता धारी हैं ।आदिवासी बहुल पाथरादाहा में भाषाई आधार पर ग्रामसभा के माध्यम से गांव के ही अभ्यर्थियों को चयन में प्राथमिकता दिया जाय ।




