आमजनों के समस्याओं के सामाधन हेतु निरंतर कार्य कर रहा है जिला प्रशासन – उपायुक्त

SHARE:

ब्यूरो रिपोर्ट

दुमका

उपायुक्त के कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया गया।उपायुक्त ने जनता दरबार मे आये लोगों से बात कर उनकी समस्याओं को जाना तथा संबंधित पदाधिकारी को उनकी समस्याओं के नियमानुसार निष्पादन हेतु निदेश दिया।

इस दौरान जमीन,आवास सहित अन्य समस्याओं से संबंधित आवेदन जनता दरबार मे प्राप्त हुए।

उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा आमजनों के समस्याओं के सामाधन हेतु निरंतर कार्य किया जा रहा है।पिछले दिनों जिले के सभी पंचायतों में कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों की समस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त किये गए एवं नियमानुसार उन्हें दूर भी किया गया।आमजनों की समस्याओं को दूर करने एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लाभ अंतिम सुयोग्य व्यक्ति तक पहुँचाने के संकल्प के साथ जिला प्रशासन कार्य कर रही है।
*=

Join us on:

Leave a Comment