अवैध ईट भट्ठों के खिलाफ बड़ी करवाई,पांच ईट भट्ठों को किया गया ध्वस्त

SHARE:

सचिन केजरीवाल की रिपोर्ट

साहिबगंज

उपायुक्त के द्वारा जारी आदेश के बाद तत्काल करवाई करते हुए आज कई ईट भट्ठों को प्रशासन द्वारा ध्वस्त कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज हुई कारवाई में मदनसाही और खुटहरी क्षेत्र में पांच चिमनी भट्ठों को खनन टास्क फोर्स की टीम ने अनुमंडल पदाधिकारी की उपस्थिति में ध्वस्त कर दिया है। बताया यह गया कि इन ईट भट्ठों के संचालकों के पास भट्ठों को संचालित करने के लिए आवश्यक कागजातों नहीं थे, साथ ही ये सभी भट्ठे गंगा से 100 मीटर के दायरे में पड़ते थे| जबकि नियमानुसार इन्हे गंगा से कम से कम 250 मीटर की दूरी पर होना चाहिए था।

Join us on:

Leave a Comment