रामजी साह की रिपोर्ट
पुलिया निर्माण में अनियमितता तथा कम मजदूरी देने पर भाजपा मजदूर ट्रेड यूनियन ने डीसी से की जांच की मांग
पंथ निर्माण विभाग दुमका द्वारा ठाड़ी हाट में बनाई जा रही पुलिया में गड़बड़ी का आरोप
रामगढ़(दुमका)
पथ निर्माण विभाग पथ प्रमंडल दुमका द्वारा ठाड़ी हाट मोड़ से ठाड़ी हाट बाजार तक साढ़े चार किमी सडक निर्माण का कार्य आठ करोड़ तीस लाख की लागत से किया जा रहा है|उक्त कार्य दुमका के संवेदक द्वारा कराया जा रहा है|शुक्रवार को उक्त सड़क निर्माण के तहत ठाड़ी हाट पंचायत भवन के सामने पुलिया बनाई जा रही है|पुलिया निर्माण में घटिया कार्य करने तथा पुरुष मजदूरों को 280 रुपया तथा महिला मजदूरों को 250 रुपया मजदूरी देने एवं उनसे 9 घंटे काम लेने के मामले में भाजपा मजदूर ट्रेड यूनियन के प्रखंड अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ,भाजपा के पूर्व बीस सुत्री प्रखंड अध्यक्ष किशोरी साह ने कार्य स्थल का निरीक्षण किया| निरीक्षण में पाया कि पुलिया निर्माण में सिमेंट की मात्रा कम दी जा रही है तथा मजदूरों को कम मजदूरी देकर 9 धंटे काम लिया जा रहा है| मामले को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने उपायुक्त से जांच की मांग करते हुए संवेदक के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है|यहां बताते चलें कि पथ निर्माण विभाग द्वारा बनाई जा रही रामगढ़ हंसडीहा पथ में भी झामुमो विधायक एवं ग्रामीणों ने अनियमितता बरतने का आरोप लगाया था|




