एल्डर्स क्लब में बुजुर्गों के लिए निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

SHARE:

चंचल गिरी की रिपोर्ट

कुंडहित(जामताड़ा)

मंगलवार को मुख्यालय स्थित एल्डर्स क्लब में बुजुर्गों के लिए निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जहां बुजुर्गों का स्वास्थ्य जांच कर उन्हें मेडिकल किट दिया गया। उक्त अवसर पर चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विनीता मुर्मू ने कही कि वृद्धावस्था जीवन की एक कठिन अवस्था होती है। सामान्य रूप से 60 साल के बाद शारीरिक शक्ति कम होने लगने के साथ रोगग्रस्त होने का खतरा बढ़ जाता है। इनमें आंखों की रोशनी कम होना, सुनाई कम देना, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर जैसी बीमारी शामिल है। इससे बचाव के लिए बुजुर्गों को योग, प्राणायाम व उचित खानपान सहित नियमित अंतराल पर स्वास्थ्य जांच जरूरी होता है। मौके पर चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विनीता मुर्मू के अलावे प्रभारी बीपीआरओ महादेव पोद्दार, एल्डर्स क्लब के अध्यक्ष मिहिर कुमार पान, उपाध्यक्ष मानिक लौह, चंचल दास, एएनएम अलबीना मुर्मू सहित काफी संख्या में बुजुर्ग उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment