शंखनाद संवाददाता
कोरोना नियमों का पालन करते हुए सभी जिलों में झारखण्ड दिवस मनाने का फैसला
दुमका
आज मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की उपस्थिति में दो फरवरी को आयोजित झारखंड दिवस को लेकर खिजुरिया स्थित गुरुजी आवास में संथाल परगना प्रमंडलीय समिति की बैठक आयोजित हुई|बैठक कोविड-19 के सारे नियमों का पालन करते हुए एवं सामाजिक दूरी का पालन करते हुए की गई|बैठक में मुख्य रूप से राजमहल सांसद विजय हांसदा,मंत्री हफीजुल हसन ,विधायक नलिन सोरेन,दिनेश मरांडी विधायक लिट़्टीपाड़ा, लोबिन हेंब्रम बोरियो विधान सभा ,बसंत सोरेन दुमका विधानसभा एवं विधायक शशांक शेखर भोक्ता सहित अपने वरीय अधिकारी उपस्थित थे| आज की बैठक में आगामी 2 फरवरी झारखंड दिवस को मनाने के संबंधित विचार,विमर्श किया गया|बैठक में 2 फरवरी 2022 को झारखंड दिवस झारखंड के सभी जिलों में जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में अपने-अपने जिले में कोविड-19 की सभी नियमों का पालन करते हुए एवं समाजिक दूरी बनाकर कार्यक्रम मनाने का प्रस्ताव पारित किया गया। सभा में पाकुड़ जिला अध्यक्ष श्याम यादव, पाकुड़ जिला उपाध्यक्ष शामद अली, एजाज उल इस्लाम, 20 सूत्री अध्यक्ष भीमसेन हेंब्रोम, प्रसाद हांसदा,केंद्र समिति सदस्य अमित भगत , विधायक प्रतिनिधि लखीचंद मंडल ,वरिष्ठ कार्यकर्ता नारायण भगत एवं पूर्व केंद्रीय सदस्य तनवीर अली सक्रिय कार्यकर्ता संतोष भगत लुडू भगत, निजू मंडल,आकाश कुमार (बदरूल)सैकड़ों कार्य कर्ता शामिल रहे।




