शंखनाद संवाददाता
दुमका
संथाल परगना प्रमंडल के प्रमंडलीय आयुक्त चंद्र मोहन प्रसाद कश्यप द्वारा 12 वीं राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर सभी वरीय अधिकारियों व कार्यालय कर्मियों को निर्वाचन आयोग से जारी विशेष शपथ दिलाई गई। जिसमें कहा गया कि देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे। स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस अवसर पर आयुक्त के सचिव विनय मनीष लकड़ा सहित आयुक्त कार्यालय के अनेक कर्मी उपस्थित थे।*




