शंखनाद संवाददाता
एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल
दुमका
मसलिया थाना क्षेत्र के आमगाछी गांव की एक 52 वर्षीय महिला की हत्या की गुत्थी पुलिस सुलझाते हुए हत्याकांड में शामिल एक अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले के संबंध में पुलिस अधीक्षक अंबर लकरा ने बताया कि मसलिया थाना क्षेत्र में एक महिला की निर्मम हत्या कर दी गई थी। कांड के अनुसंधान के लिए पुलिस उपाधीक्षक दुमका विजय कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। संधान के क्रम में त्वरित कार्यवाही करते हुए कांड के अभियुक्त बाबू सर बास्की को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ कर उनकी निशानदेही पर हत्या के पश्चात छुपाए गए एवं हत्या में प्रयुक्त हथियार को बरामद कर लिया गया है तथा हत्याकांड में शामिल अन्य सहयोगियों के विरुद्ध अनुसंधान जारी है। पुलिस ने मृतका के घर से खून लगी मिट्टी, मृतका के झोपड़ी से खून लगा छावनी का अंश एवं अभियुक्त की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त नुकीले लोहे का हथियार जिसमें लकड़ी का बेड लगा हुआ था बरामद किया है।




