दुमका पुलिस ने किया अंतर राज्य सुपारी किलर गिरोह का पर्दाफाश

SHARE:

बसंत भालोटिया की रिपोर्ट

सरोज मंडल हत्याकांड में शामिल तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

दुमका

दुमका पुलिस ने हंसडीहा थाना क्षेत्र के बहुचर्चित सरोज मंडल हत्याकांड का खुलासा करते हुए हत्याकांड में शामिल अंतर राज्य सुपारी किलर गिरोह के 3 अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
इस संबंध में दुमका के पुलिस कप्तान अंबर लकड़ा ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर बताया कि हंसडीहा थाना क्षेत्र के धन्वे गांव के सरोज मंडल को अज्ञात अपराधियों के द्वारा दोनों पैर तोड़ कर गंभीर रूप से जख्मी कर धन्वे गांव गुढ़ियारी पुल के पास सड़क किनारे फेंक दिया था| परिजनों की मदद से उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरैयाहाट ले जाया गया जहां से गंभीर अवस्था में उसे गोड्डा रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिसिया छानबीन के क्रम में खोजी कुत्ते एवं तकनीकी सेल की सहायता ली गई |छानबीन के क्रम में मिले साक्ष्य के आधार पर वारदात को अंजाम देने वाले अपराधियों की पहचान कर ली गई और पगवारा गांव के ऋषि यादव को पुलिस द्वारा खदेड़ कर गिरफ्तार किया गया|पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अपराधी ने सारा सच उगल दिया। उसने बताया कि स्वयं सहायता समूह के दुकानदार लल्लन यादव से भोज की दुश्मनी थी। सरोज को रास्ते से हटाने के लिए भागलपुर बिहार के सुपारी किलर सतन यादव को एक लाख देकर सरोज की हत्या करा दी। गिरफ्तार अपराधी की निशानदेही पर बिहार के सुपारी किलर सतन यादव एवं उसके सहयोगी रविंद्र यादव को भागलपुर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने घटना के दौरान प्रयुक्त सैमसंग मोबाइल, खून लगा मोटरसाइकिल एवं रोड घटना के दौरान प्रयुक्त आईटेल कंपनी का मोबाइल, छोटा पैकेट डायरी जिसमें घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों का नाम एवं मोबाइल नंबर अंकित था उसकी बरामदगी की है।

Join us on:

Leave a Comment