विवाहिता से पड़ोसी ने की छेड़खानी, मामला दर्ज!

SHARE:

शंखनाद संवाददाता

जामा(दुमका)

थाना क्षेत्र के कोहबरा गांव में बीते चार जनवरी को एक विवाहिता से छेड़खानी करने का मामला प्रकाश में आया है।
मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता ऐरूण आशा खातून उम्र 24 वर्ष ने आरोप लगाया है कि बीते चार जनवरी को पड़ोस के ही असरफ अंसारी ने उसके घर में घुसकर उसके साथ छेड़खानी की। चिल्लाने पर आरोपी भाग खड़ा हुआ। पीड़िता ने इसकी शिकायत आरोपी के मां से की। मां ने उसे समझाया कि समाज में तेरी बेइज्जती होगी। इसलिये तुम चुप ही रहो। मैं बेटे को समझा दूंगी। अगले दिन मामला ग्रामीणों के बीच गया। इसको लेकर ग्रामीण स्तर पर बैठक भी हुई। लेकिन मामला शांत नहीं हुआ। अंततः पीड़िता थाना पहुंची और मामला दर्ज कराया। यहां बता दें कि पीड़िता दो बच्चे की मां है। और उसका पति काम के सिलसिले में बाहर गया हुआ था। थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कांड संख्या 7/22 के तहत भादवि की धारा 447, 354 और 345 बी में मामला दर्ज कर लिया गया है।

Join us on:

Leave a Comment