दुमका:- कोरोना की रफ्तार तेज आज मिले 179 नए संक्रमित

SHARE:

शंखनाद संवाददाता

दुमका

सूबे की उपराजधानी दुमका में एकबार फिर कोरोना ने रफ्तार पकड़ ली है|आज मंगलवार को जिले में कोरोना के 179 नए मामले सामने आए हैं|आज आरटीपीसीआर से 150,टूनेट से 26 एवं रैपिड एंटीजन टेस्ट से 3 मरीजों के कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है|आज जिले में 27 संक्रमितों ने कोरोना को मात दी है|दुमका में सक्रिय मामले बढ़कर 869 हो गए है|जिला प्रशासन द्वारा बिशेष अभियान चलाकर लगातार वैक्सीनेशन एवं सैंपल संग्रह का कार्य किया जा रहा है|जिला मुख्यालय समेत विभिन्न प्रखंडों में कोरोना से बचाव हेतु जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है|लोगों से अपील की जा रही है कि सामाजिक दूरी का पालन करते हुए मास्क का प्रयोग करें|

Join us on:

Leave a Comment