RRB और NTPC परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी को लेकर भारी हंगामा!

SHARE:

अंकित त्रिपाठी

फतुहा में एनटीपीसी में रिजल्ट गड़बड़ी के मांग को लेकर छात्रों का उग्र प्रदर्शन…. रेलवे टैक जाम कर किया प्रदर्शन। विरोध में पुलिस ने चटकाई लाठियां!!

:- पटना ग्रामीण से अंकित त्रिपाठी की रिपोर्ट

(फतुहा): रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा आयोजित एनटीपीसी परीक्षा में रिजल्ट गड़बड़ी को लेकर छात्रों का उग्र प्रदर्शन फतुहा स्टेशन पर मंगलवार को देखने को मिला. बताते चलें कि इससे पूर्व में भी छात्रों द्वारा व्यापक रूप से प्रदर्शन अन्य जगहों पर भी जारी है. वही छात्र नेता निशांत यादव के नेतृत्व में हजारों छात्रों ने रेलवे टैक को जाम कर अप और डाऊन दोनों रूट को पुरी तरह जाम कर दिया जिससे ट्रेनों के परिचालन काफी देर तक बाधित रहा जिससे ट्रेनों की आवाजाही पर रोक लग गया. अंत में विरोध बढ़ता देख भारी संख्या में तैनात रेलवे सुरक्षा बल, जीआरपी एवं स्थानीय थाने की पुलिस ने लाठीचार्ज कर विरोध कर रहे छात्रों को दूर तक खदेड़ा एवं लाठियां भी चटकाई गई. वहीं छात्रों ने रेलवे प्रशासन से मांग किया कि एनटीपीसी के रिजल्ट में भारी गड़बड़ी हुई है एवं जल्द ही रिजल्ट सुधार कर जारी किया जाए अन्यथा इस तरह का प्रदर्शन जारी रहेगा!!

Join us on:

Leave a Comment