फतुहा में छेड़खानी का आरोपी हथियार के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, 2 जिंदा कारतूस बरामद!!

SHARE:

:- अंकित त्रिपाठी की रिपोर्ट

(फतुहा): फतुहा थाना क्षेत्र के कोलहर डी गांव से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. बताते चले कि कुछ दिनों पहले गांव की एक किशोरी से दो मनचलों ने छेड़छाड़ किया था, जिसे लेकर किशोरी ने थाने में आवेदन देकर मामला दर्ज करवाया था. इसी को लेकर आज छापेमारी के क्रम में दोनों आरोपियों को उनके घर से अनुसंधानकर्ता प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक अंजली कुमारी ने गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपियों की पहचान गांव के ओम और विवेक के रूप में किया गया है. दोनों आरोपी के पास से एक देशी कट्टे के साथ 2 जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है. दोनों आरोपियों से पुछताछ कर जेल भेज दिया गया है!!

Join us on:

Leave a Comment