प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय पुलिस को मिली बड़ी सफलता लुटेरा गिरोह के सरगना समेत चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है
बेगूसराय बिहार
बेगूसराय पुलिस ने लुटेरा गिरोह के सरगना समेत चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों में रजौरा गांव का अविनाश कुमार नितीश कुमार रवि शंकर कुमार और अमर कुमार शामिल हैं। एसपी योगेंद्र कुमार ने प्रेसवार्ता कर बताया कि अविनाश कुमार गिरोह का सरगना है जिसने अपने साथियों के साथ मिलकर 8 जनवरी को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चिलमिल रोड में मौलाना मोहम्मद अब्दुल अहद को लूट के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी थी इसके साथ ही इस गिरोह के द्वारा 5 जनवरी को नीमचांद पूरा थाना क्षेत्र में चंदन कुमार को गोली मारकर बाइक लूट की घटना को अंजाम दिया था उसके अगले दिन बेगूसराय न्यायालय के पेशकार की भी हथियार के बल पर मोबाइल की लूट की थी। इन तीनों का घटनाओं का खुलासा हुआ है। अविनाश कुमार हाल ही में जेल से निकला था इसके बाद फिर अपने साथियों के साथ मिलकर लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहा था एसपी ने कहा कि इन सभी पर जल्दी चार्जशीट दाखिल कर स्पीडी ट्रायल चलाया जाएगा। इस गिरोह के द्वारा उस इलाके में लगातार हत्या लूट डकैती की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा था इसके गिरफ्तारी से घटनाओं पर लगाम लगेगा। गिरफ्तारी टीम में शामिल सभी पुलिस पदाधिकारियों को पुरस्कृत किया जाएगा। बदमाशों के पास से एक देशी पिस्तौल एक पिस्टल कारतूस और लूटी गई बाइक बरामद किया गया है।
बाईट- योगेंद्र कुमार एसपी बेगूसराय




