:- ऋषिकेश की रिपोर्ट
हरनौत प्रखंड के नेहूसा पंचायत की मुखिया दैली गांव निवासी मंजूषा कुमारी के घर पर दबंगो ने गोलीबारी की। हालांकि इस गोलीबारी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
घटना के बारे में मुखिया मंजूषा कुमारी ने बताया कि नल जल योजना में भ्रष्टाचार हुआ था, जिसकी एफआईआर पूर्व में मुखिया ने थाने में दर्ज कराया था। घटना में पूर्व उपमुखिया सुनीता देवी आरोपित हैं। केस की जांच के लिए जिला से टीम आई हुई थी। टीम के लौटने के बाद पूर्व उप मुखिया आई और कहा कि ‘तुम जांच करवाती हो अपने काम से मतलब रखो, हम मुखियागिरी करने नहीं देंगे, तुम्हारे पति को केस में फंसा देंगे और जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद घर पर चढ़कर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया।
इस बारे में मुखिया प्रतिनिधि लालजी सिंह धीरज ने बताया कि बुधवार की शाम वो घर के आगे गौशाला के पास बैठ हुए थे तभी पूर्व उप मुखिया अपने साथ 4 अज्ञात लोग गलौज करते हुए आए और ताबड़तोड़ 10 राउंड फायरिंग कर दी। जिसने हम लोग बाल-बाल बच गए।
घटना के बाद वर्तमान व पूर्व उप मुखिया में तनातनी का माहौल है। दोनों एक-दूसरे के समर्थकों पर फायरिंग का आरोप लगा रहे हैं। गोलीबारी की सूचना के बाद पुलिस गांव पहुंच गई थी। थानाध्यक्ष देवानंद शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई कई है।इसमे दोनो पक्षो से तीन तीन लोगी को आरोपित किया है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।गौरतलब है कि ई दिनों पँचायत चुनाव को लेकर कई नवनिर्वाचित मुखिया की हत्या हो चुकी है ऐसे में नेहुसा मुखिया के घर गोलीबारी होने से पूरा परिवार सहमा हुआ है।




