नवादा शहर के प्रजातंत्र चौक पर जिला प्रशासन की ओर से मास्क जांच अभियान चलाया जा रहा है।

SHARE:

नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट

मास्क जांच के दौरान एक बाइक सवार युवक बिना मास्क लगाए वहां से गुजर रहा था, तभी मास्क की जांच कर रहे सदर बीडीओ के चपरासी मुकेश सिंह बाइक सवार युवक से जुर्माने की मांग किया। लेकिन युवक ने पॉकेट से मास्क निकालकर लगा लिया और जुर्माना देने से इंकार कर गया। चपरासी जुर्माना लेने की बात पर अड़ा रहा और दोनों में तू तू मैं मैं होने लगा। इसी बीच चपरासी मुकेश सिंह युवक के साथ गाली गलौज तक करने लगते हैं। इस बीच चौक पर लोगों की भीड़ लग गई। युवक का बस इतना ही गलती था कि वह बिना मास्क के ही बाइक चला रहा था। सबसे खास बात है कि मास्क जांच कर रहे चपरासी का मास्क भी उसके नाक से नीचे था, जो तस्वीरों में भी देखा जा सकता है। अब सोचने वाली बात है कि मास्क जांच कर रहे इस चपरासी को गाली देने का अधिकार किसने दिया। जबकि चपरासी देख रहा है की मीडिया का कैमरा भी चल रहा है, इसके बावजूद उन्होंने दबंगई दिखाते हुए बाइक सवार युवक से अभद्र व्यवहार किया। अब देखना है कि वरीय पदाधिकारी इस पूरी मामले में संज्ञान लेते हैं या फिर ठंडे बस्ते में डाल देंगे।

Join us on:

Leave a Comment