पानी भरे गड्ढे से दो नाबालिग लड़की का शव मिलने से मचा कोहराम

SHARE:

सोनी पांडेय

पानी भरे गड्ढे से दो दिन में मिली दो नबालिक लड़की का शव, शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी, मौके पर पहुंची भारी संख्या में पुलिस, पंद्रह जनवरी से लापता थी दोनों लड़की, ग्रामीणों के साथ परिजन ने जताई हत्या की आशंका, प्रभारी एसएसपी अशोक कुमार ने कहा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगा मौत का कारण, फिलहाल पीड़ित परिवार के आवेदन के अनुसार पुलिस कर रही कारवाही, जल्द होगा खुलासा,

बिहार के दरभंगा में दो दिन में लगातार पानी भरे गड्डे से दो नबालिक लड़की का शव मिलने से पुरे इलाके में सनसनी फ़ैल गयी घटनास्थल पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी, दोनों बच्ची की पहचान भी हो गयी शव मिलने से पीड़ित परिवार का रो रो कर बुरा हाल है , परिजन के साथ ग्रामीण इसे हत्या बता रहे है बताया जाता है की दोनों लड़की पंद्रह जनवरी से ही लापता थी | वही फिलहाल मौके पर कई थाने की पुलिस पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है उधर प्रभारी एसएसपी अशोक कुमार ने बताया की हत्या का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पायेगा साथ ही पुरे मामले का जल्द उद्भेदन भी किया जायेगा |

दरअसल पूरा मामला दरभंगा जिला के बहादुरपुर थाना के पुरखोपट्टी गांव की है जहा गांव की हम उम्र दो लड़की विभा कुमारी और फूलवन्ती कुमारी एक साथ 15 जनवारी को अपने घर से पशुचारा के लिए घास काटने निकली थी लेकिन देर शाम जब घर नहीं लौटी तब परिजन ने उसकी तालश सभी जगहों पर किया लेकिन दोनों लड़की का कहि कोइ अता पता नहीं चला इसके बाद सोलह जनवरी को इसकी सूचना बहादुरपुर थाने को भी दे दी गयी | पुलिस अपने स्तर से दोनों बच्ची की तालाश में जुटी थी इधर गांव के चंद दूरी पर अवस्थी देकुली चौर के पास 18 जनवरी को पानी से भरे गड्डे मे तैरता हुए एक लड़की का शब देखा इसके बाद ग्रामीणों की भीड़ उमर परी शव की पहचान लापता लड़की विभा कुमारी के रूप में की तत्काल इसकी सूचना पुलिस को भी दी गयी पुलिस मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया लेकिन तब काफी खोजबीन के वावजूद पानी में दूसरा शव नहीं मिला लेकिन आज जब एक बार फिर पुलिस की उपस्थिति में ग्रामीणों ने पानी में शव की तालश में जुटी तो आज दूसरे लापता लड़की फूलवन्ती कुमारी का भी शव बिकलने से पुरे इलाके में कोहराम मच गया लोगो का हुजूम पहुंच गया मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था कई थाने की पुलिस मौके पर पहुंच अपने अपने स्तर से जांच में जुट गयी थी | ग्रामीण के साथ साथ मृतक के परिजन इसे हत्या बता रहे है हलाकि हत्या के पीछे का कारण किसी को पता नहीं चल पा रहा है |

गांव के मुखिया ज़ीशान फारुकी ने साफ़ शब्दों में कहा की बच्ची की हत्या ही की गयी है कोइ घटना या हादसा नहीं हो सकता है क्युकी बच्ची पहली बार इधर नहीं आई बल्कि उसका इधर प्रायः आजा जाना लगा रहता था पुरे इलाके से लड़की पूरी तरह परिचित थी इसलिए पहली नजर में यह हत्या ही समझ में आ रहा है उन्होंने बताया की दोनों मृतक बच्ची बेहद गरीब परिवार से है दोनों के गार्जियन मजदूरी कर अपने परिवार का पेट भरते थे एक मृतक बच्ची विभा कुमारी के पिता प्रदेश में रहकर मजदूरी करते है गांव में अब भी नहीं है |

वही दूसरे ग्रामीण वीरेंदर पासवान ने बताया की जहा विभा कुमारी का कल शव मिला उसी जगह पर आज फूलवन्ती कुमारी का लाश मिला है यह घटना कोइ दुर्घटना नहीं है बल्कि यह हत्या का मामला है अब हत्या क्यों की गयी है यह जांच का विषय है प्रशसन से मांग है की जल्द ही हत्याकांड का खुलाशा करे और मृतक के परिजन को सरकारी सहायता चार चार लाख रूपये तुरंत दिए जाए |

इधर मृतक फूलवन्ती कुमारी के पिता प्रदीप यादव ने बताया की पंद्रह जनवरी को जानवर के लिए उनकी पुत्री घास काटने निकली थी लेकिन लौट कर घर नहीं पहुंची तो सोलह जनवरी को इसकी सूचना बहादुरपुर थाने को दी गयी थी |

वही दरभंगा के प्रभारी एसएसपी अशोक कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया की दो दिनों में दो शव पानी से मिले है दोनों शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण का पता चल पायेगा हलाकि उन्होंने यह जरूर कहा की पुरे मामले का उद्भेदन जल्द किया जाएगा फिलहाल पुलिस पीड़ित परिवार के ब्यान पर आगे की कारवाही कर रही है |

Join us on:

Leave a Comment