महादेव कुमार
मरकच्चो (कोडरमा): प्रखंड अंतर्गत परियोजना + 2 उच्च विद्यालय देवीपुर में नेहरु युवा केंद्र के देख रेख में 15 से 18 वर्ष के 76 बच्चो को वैक्सीन लगाया गया |इसके पूर्व भी संस्था के द्वारा लगातार प्रयास से विद्यालय एवं आस-पड़ोस के बच्चो को जागरूक कर खुद टिका लेने और दुसरे को दिलाने का संकल्प लेकर जोरों पर काम किया जा रहा है।वही संस्था के राष्ट्रीय स्वंयसेवक मुकेश कुमार साव ने सभी बच्चो के बीच उपस्थित होकर कोरोना से जीतने का सफल मूल मंत्र का जानकारी देते हुए कहा कि जब तक हम और हमारा परिवार के सभी सदस्य टिका नही ले लेते तब तक हम कोरोना महामारी से जीत नही सकते है |इसलिए सबसे सरल और सहज उपाय यही है कि हम सब टिका लेकर दुसरे को भी टिका लगाने को प्रेरित करें और कोविड -19 के जरुरी गाइडलाइन्स का पालन करें | ताकि हम और हमारा देश आसानी से इस महामारी को मात दे सके। मौक़े पर उपस्थित विद्यालय के प्रधानाचार्य न्यूटन कुमार, एएनम नंदनी कुमारी, कंप्यूटर ऑपरेटर बबलू मियां, दीपक कुमार, पवन कुमार आकाश आदि सैकड़ों बच्चे शामिल थे |




