केटीपीएस बांझेडीह में संपूर्ण एशपौंड निर्माण को लेकर बीकेबी कंपनी को 30 करोड का टेंडर मिला.

SHARE:

शंखनाद संवाददाता

केटीपीएस बांझेडीह में संपूर्ण एशपौंड निर्माण को लेकर बीकेबी कंपनी को 30 करोड का टेंडर मिला. कंपनी ने ओम सांई कंस्ट्रक्शन व भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश यादव तथा मरकच्चो के जिप सदस्य राजकुमार यादव के बीच कार्य का वितरण कर दिया. इस वितरण के बाद अस्थायी एशपौंड निर्माण के दौरान इन संवेदकों ने काम किया था. इस वितरण के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. स्थानीय संवेदकों ने इस पर त्वरित प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि ओम सांई कंस्ट्रक्शन व सुरेश यादव की टीम स्थानीय विस्थापित है, मगर मरकच्चो जिप सदस्य राजकुमार यादव को काम देना कहीं से भी न्याय संगत नहीं है. विस्थापित इलाके में कई कंपनियां है जो इस काम कर सकती है. इस पर लोगो ने अपनी अलग अलग प्रतिक्रिया व्यक्त की है.

Join us on:

Leave a Comment