शंखनाद संवाददाता
पेट्रोल सब्सिडी योजना के तहत निबंधन हेतु CMSUPPORTS एप के माध्यम या http://jsfss.jharkhand.gov.in में निबंधन कर राशन कार्ड धारी योजना का लाभ ले सकेंगे
कोडरमा। खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग, झारखंड सरकार द्वारा पेट्रोल सब्सिडी योजना का शुभारंभ 26 जनवरी से किया जा रहा है। इसका लाभ NFSA या JSFSS के राशन कार्डधारियों को दो पहिया वाहन में उपयोग हेतु पेट्रोल सब्सिडी दिया जाना है। उपायुक्त आदित्य रंजन ने अपील किया है कि वैसे राशनकार्ड धारी जो पेट्रोल सब्सिडी योजना से लाभांवित होंगे, वैसे कार्डधारी को राशन से संबंधित योजना के लाभ लेने पर किसी भी प्रकार का प्रभाव नहीं पड़ेगा। राज्य सरकार द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना अथवा झारखण्ड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना से आच्छादित गरीब लोगों को उनके दो-पहिया वाहन के लिए “पेट्रोल सब्सिडी योजना” के तहत निबंधन हेतु CMSUPPORTS एप लांच किया. अब एप या http://jsfss.jharkhand.gov.in में निबंधन कर राशन कार्ड धारी योजना का लाभ ले सकेंगे.
पेट्रोल सब्सिडी योजना हेतु ये है अहर्ता:-
आवेदक को राज्य के राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम अथवा झारखण्ड राज्य खाद्य सुरक्षा अधिनियम का राशन कार्ड धारी होना चाहिए.
राशन कार्ड में परिवार के सभी सदस्यों का सत्यापित आधार संख्या अंकित होना चाहिए.
आवेदक के आधार से लिंक बैंक खाता संख्या एवं मोबाइल नंबर अपडेट होना चाहिए.
आवेदक के वाहन का निबंधन आवेदक के नाम से होना चाहिए.
आवेदक का वैद्य ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए.
आवेदक का दो- पहिया वाहन झारखण्ड राज्य में निबंधित होना चाहिए.
★ऐसे करें रजिस्टर/निबंधन:-
CMSUPPORT एप अथवा http://jsfss.jharkhand.gov.in में जाकर आवेदक को अपना राशन कार्ड एवं आधार संख्या डालना होगा, जिसके उपरांत उनके आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर OTP जायेगा.
आवेदक का राशन कार्ड संख्या Login तथा परिवार के मुखिया का आधार का अंतिम आठ अंक का Password होगा.
OTP सत्यापन के बाद आवेदक राशनकार्ड में नाम चुनते हुए वाहन संख्या एवं ड्राइविंग लाइसेंस नंबर दर्ज करेंगे.
ऐसे होगा सत्यापन:- >वाहन संख्या DTO के लॉगिन में जायेगा, जिसे DTO द्वारा सत्यापित किया जाएगा. >सत्यापन के बाद सूची जिला आपूर्ति पदाधिकारी के लॉगिन में जायेगी.




