सिलेंडर फटने से कई दुकानें जलकर राख, कई घायल!

SHARE:

नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट

सिरदला प्रखंड के नवाबगंज मोर पर मिठाई दुकान और उसके सटे किराना दुकान में शॉर्ट सर्किट लगने से 12:00 बजे रात्रि को अचानक आग लग गई जिससे दुकान में रखे 3 गैस की सिलेंडर फट गई उस आग को बुझाने के लिए ग्राम पंचायत के मुखिया लक्ष्मी नारायण गुप्ता और कई ग्रामीण गैस का सिलेंडर फटने से घायल हो गए सभी को सिरदला पीएचसी में भर्ती कराया गया स्थिति बेकाबू देखकर ग्रामीणों ने अग्नि शाम को फोन कर बुलाया तब जाकर अग्नि सामान्य के बाद आग पर काबू पाया गया मिठाई दुकान और किराना दुकान मैं लगभग ₹200000 रुपया का नुकसान हुआ जिससे दुकान का मालिक भोला लाल को काफी नुकसान हुआ घटना अस्थल पर सिरदला पुलिस और सैकड़ों ग्रामीण ने आग बुझाने को लेकर सभी व्यस्त रहें इसी बीच अगली शाम की दो गाड़ी घटनास्थल पर पहुंचा और आग पर काबू पाया इधर 4 लोग जो भर्ती है उनका स्थिति खतरे से बाहर है

Join us on:

Leave a Comment