दलित बस्ती में समाजसेवी ने किया कम्बल वितरण

SHARE:

शंखनाद संवाददाता

महेंद्र प्रसाद यादव ने 75 कंबल वितरण किया

कोडरमा (कोडरमा): प्रखंड अंतर्गत झुमरी हरिजन बस्ती
गांव मे पूर्णा नगर पंचायत के उप मुखिया महेंद्र प्रसाद यादव ने 75 कंबल वितरण किया। बता दें की बढ़ते ठंड व शीतलहर को देखते असहाय व गरीब परिवारों के बीच महेंद्र प्रसाद यादव ने गर्म कंबल वितरण किया। उन्होंने कहा कि पूरे कोडरमा जिले के वैसे असहाय व निर्धन परिवार के बीच लगातार ये गरीबों के वितरण करते हैं जिनके पास इस कपकपाती ठंड में भी तन ढकने के लिए उचित कपड़े तक नहीं है। कहा कि क्षेत्र में घूम-घूम कर वैसे लोगों की सूची बनाते हैं जो पूरी तरह लाचार व बेबस हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा कर आत्म संतुष्टि मिलती है, क्योंकि साधन संपन्न लोग तो अपने संसाधनों से गरम कपड़े व कंबल जुटा लेते हैं लेकिन गरीब तबके के लोगों को एक अदद कंबल खरीदने के लिए काफी परेशानी झेलना पड़ता है। इस मौके पर समाजसेवी एवं ग्रामीण सुबोध यादव महावीर यादव अंशुमान पांडे वकील विकास कुमार विनय कुमार डब्लू संजय कुमार राहुल यादव मुखिया प्रतिनिधि प्रदीप दास पंचायत समिति गणेश दास, महादेव दास, विनोद दास, रूपलाल दास, रूपेश दास, महेंद्र दास, मनोज दास, नारायण दास अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें