शंखनाद संवाददाता
कोडरमा मंगलवार कांग्रेस पार्टी झारखण्ड के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की आज कोडरमा में ढिबरा मजदूरों से मुलाकात करते हुए उनके मांगों को लेकर कोडरमा के उपायुक्त और पुलिस कप्तान से मिले और उनसे मुलाकात के बाद प्रेस वार्ता के माध्यम से बताया कि ढिबरा मजदूरों को 3 महीने का रिलैक्सेशन दिया गया है जिसमें ढिबरा मजदूर ढिबरा चुन सकते हैं और छोटी गाड़ियों में जैसे टेंपो पिक अप टोटो साइकिल वगैरा से ढिबरा को ले जा सकते हैं उन्होंने कहा की बड़े-बड़े मशीनों से जेसीबी से जो ढिबरा की खुदाई होती है वह नहीं होनी चाहिए उन्होंने बड़े उद्योग वालों से आग्रह किया है कि अभी जब तक कानून ना बन जाए ढिबरा की खुदाई ना करें अभी कोविड का समय चल रहा है करोना काल में मजदूर भुखमरी के कगार पर ना आ जाए इसके लिए उन्होंने यहां के कलेक्टर से आग्रह किया 3 महीनों समय दे आगे सरकार से बात कर छत्तीसगढ़ के तर्ज पर कानून पास कराने का प्रयास करेंगे उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार गरीब मजदूर वंचितों की सरकार है और सरकार के संज्ञान में यह समस्या है, परंतु उपायुक्त और पुलिस कप्तान इस संबंध में क्या कहें वह साफ नहीं हो पाया




