कोडरमा में हुआ रिकॉर्ड संख्या में टीकाकरण, कुल 6338 किशोरों को किया गया टीके से अच्छादित।

SHARE:

शंखनाद संवाददाता

■ अबतक जिले के कुल 40 फीसदी बच्चों का हुआ टीकाकरण।

■ बच्चों ने टीका लगवाने में दिखाया उत्साह, 19 जनवरी तक उन्हीं शिविरों पर जारी रहेगा ये महा अभियान।

कोडरमा। जिले में किशोरों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए एवं कोविड वैक्सीनेशन की रफ्तार तेज करने को लेकर जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में लगातार जगह-जगह टीकाकरण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज जिले भर में कुल 69 विद्यालयों व शैक्षणिक संस्थानों में 15 से 18 वर्ष आयुवर्ग के बच्चों को वैक्सीन देने हेतु वैक्सीनेशन कैम्प का आयोजन किया गया। इस दौरान 15 से 18 वर्ष तक के 6338 किशोरों को वैक्सीन की पहली खुराक दी गई।साथ हो कोरोना के रोकथाम व कोरोना पाजिटिव लोगों की देखभाल समेत आवश्यक जानकारियां भी छात्रों को दी गई। जिससे बच्चे अपने घर व गांवों में लोगों को जागरूक कर सकें। विदित हो कि 19 जनवरी तक इन्हीं 69 शिविरों में जारी रहेगा टीकाकरण।
इस दौरान प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल, कोडरमा के प्रधानाचार्य ओम प्रकाश सिन्हा ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचने को टीकाकरण जरूरी है। बच्चों को दूसरी डोज 28 दिन बाद विद्यालय में ही लगाई जाएगी।
रामेश्वर मोदी महादेव मोदी उच्च विद्यालय, चंदवारा के प्रधानाचार्य राधे श्याम शुक्ला ने बच्चों से कहा कि टीकाकरण अवश्य कराएं। जिससे कोरोना की तीसरी लहर से बचा जा सके। वहीं सीडी बालिका उच्च विद्यालय की प्रधानाचार्या रीना सिंह ने जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम का आभार प्रकट किया।

प्रखंडवार वैक्सीनेटेड हुए किशोरों की सूची निम्नलिखित है, अगले दो दिन भी इन्हीं टीकाकरण केंद्रो में चलाया जाएगा टीकाकरण महा अभियान।
★कोडरमा – 1585
★मरकच्चो – 957
★जयनगर – 857
★चंदवारा – 1233
★डोमचांच – 1210
★सतगावां – 496

अनुमंडल पदाधिकारी, बीडीओ,सीओ एवं पीएमयू सदस्यों द्वारा किया गया विभिन्न टीकाकरण शिविर का निरीक्षण।

विशेष टीकाकरण अभियान अंतर्गत आज फुलवरिया , बेहराडीह, परियोजना बालिका उच्च विद्यालय कोडरमा, हाई स्कूल कोडरमा, इंटर कॉलेज आर एम एल, स्थापना उच्च विद्यालय व अन्य विद्यालयों में आयोजित वैक्सीनेशन कैंप का अनुमंडल पदाधिकारी श्री मनीष कुमार ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित किया। साथ ही कोरोना से बचाव को लेकर आवश्यक जानकारियां दी। साथ ही विधि व्यवस्था को लेकर मौजूद अधिकारियों एवं पीएमयू सदस्यों को आवश्यक निर्देश दिया। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि उपायुक्त श्री आदित्य रंजन के मार्गदर्शन से जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा 17 जनवरी से 19 जनवरी तक जिले में “विशेष कैम्प” का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान अंतर्गत टीकाकरण शिविर का आयोजन कर 15 से 18 आयु वर्ग के किशोरों और वैसे लोग जिन्होंने अबतक किसी कारणवश वैक्सीन नहीं लिया है, उन्हें वैक्सीन दी जा रही है। इसके अतिरिक्त महोदय ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि जिन्होंने अभी तक कोविड का वैक्सीन नहीं लिया है, वे जल्द से जल्द अपने नजदीकी टीकाकरण केंद्र पर जाकर टीका अवश्य लगवालें और खुद को एवं अपने परिजनों को इस वायरस से बचाएं।
आज के इस टीकाकरण महा अभियान को सफल बनाने में स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम, सभी 69 केंद्रों पर मौजूद रहे शिक्षकगण, कर्मी एवं पीएमयू सदस्य राजदेव महतो, विशाल कुमार, आरती सिन्हा, रवि प्रकाश, धनपाल, सूरज, सनी कुमार व अन्य का अहम योगदान रहा।

Join us on:

Leave a Comment