नालंदा में जहरीली शराब कांड के बाद लगातार कॉम्बिंग ऑपेरशन जारी

SHARE:

ऋषिकेश की रिपोर्ट

नालंदा जिले के सोहसराय थाना क्षेत्र के छोटी पहाड़ी में कथित रूप से जहरीली शराब से हो रही मौतों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। रविवार तक जहां जहरीली शराब से 11 लोगों के मौत की खबर आयी थी, वहीं आज सोमवार को अब तक 13 लोगों की संदेहास्पद मौत हो गयी है। सोहसराय थाना क्षेत्र के छोटी पहाड़ी में शनिवार से हो रही मौत का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा, ख़बर लिखे जाने तक आज भी कुल 2 लोगों की मौत हुई है।
जिलाधिकारी के निर्देश पर लगातार तीसरे दिन भी सदर डीएसपी डॉक्टर शिब्ली नोमानी ने कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया। इस दौरान पुलिस ने छापामारी करते हुए भारी मात्रा में देसी शराब बरामद किया। फिलहाल इस संबंध में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। डीएसपी सदर व अन्य पुलिस बलों के द्वारा कांबिंग ऑपरेशन लगातार जारी है।

Join us on:

Leave a Comment