ऋषिकेश की रिपोर्ट
कड़ाके की ठंड को देखते हुए लगातार समाजसेवियों के द्वारा जिले में जरूरतमन्दों के बीच सेवा भाव से कंबल का वितरण किया जा रहा है। इस कड़ाके ठंड से लोगों का निकलना कम हो गया है। गरीब परिवार के लिए ठंड में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आज भी समाज में कई ऐसे लोग हैं जो ठंड में परेशानी में रात काटते हैं। परिवार अधिक गर्म कपड़े या कंबल कम रहता तो एक साथ सभी परिवार एक साथ रात गुजारते हैं। एक तो कड़ाके की ठंड उसपर करोना काल में गरीब मजदुर पर ही इसका मार पड़ा है। सैंकड़ों परिवार ऐसा जिसका की जीविका मजदुरी से चलता था। बार बार करोना संक्रमण के बढ़ने से परेशानी बढ़ गयी। दो माह कड़ाके की ठंड को देखते हुए अस्थावां के मुखिया लाडली सिन्हा व समाजसेवी विजय शंकर प्रसाद ने मकर संक्रांति के एक दिन पूर्व ठंड से बचाव के लिए अस्थावां नगर पंचायत के 20 वार्ड के ग्रामीणों के बीच कंबल वितरण किया गया। कोविड गाईड लाईन का पालन करते हुए कंबल व चुड़ा वितरण किया गया। हर वर्ष गरीब असहाय के बीच कंबल वितरण किया जाता है।




