:- रवि शंकर अमित!
:- मोकामा विधायक अनंत सिंह अपनी छोटी बेटी की शादी की तैयारियों का जायजा लेने के लिए अपने पैतृक गांव नदावाँ पहुंचे। यहां उनके स्वागत में काफी संख्या में समर्थक मौजूद थे। गांव में पहुंचते ही सबसे पहले उन्होंने घुडदौड़ के बारे में जानकारी ली। उन्होंने घुड़दौड़ के लिए मैदान का भी निरीक्षण किया। वे काफी देर तक अपने लोगों के साथ घर के बाहर बैठे रहे। इस दौरान उनसे मिलने जुलने वाले लोगों का तांता लगा रहा। इस दौरान उनके समर्थकों ने बताया कि पूरे बिहार के नामी कलाकार शादी समारोह में शामिल होंगे। फिल्म अभिनेता सोनू सूद, भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह, गायक गुंजन सिंह, उदित नारायण के अलावा कई भोजपुरी कलाकार भी सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति देंगे। मोकामा विधायक अनंत सिंह का फिल्म अभिनेता सोनू सूद के साथ काफी करीबी संबंध रहा है। बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सोनू सूद के बिहार पहुंचने पर उन्होंने अपनी गाड़ी भी भेजी थी। कई बार उनके साथ वीडियो कॉल पर बातचीत का वीडियो भी वायरल हुआ है, जिस्म भी सोनू सूद को अपने घर आने का आमंत्रण देते दिखे थे।
बताया जा रहा है कि घुड़दौड़ में प्रथम पुरस्कार विजेता को थार गाड़ी और दूसरे विजेता को बाइक और तीसरे विजेता को स्कूटी दिया जाएगा।




