नित्यानंद राय के सहरसा आगमन को लेकर भाजपा की तैयारी तेज, हजारों कार्यकर्ता पदयात्रा में होंगे शामिल!

SHARE:


संवाददाता :- विकास कुमार!

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के सहरसा आगमन को लेकर भाजपा ने रेनबो रिसोर्ट में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। प्रेस को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक डॉ. आलोक रंजन ने बताया कि नित्यानंद राय सुबह 10 बजे तक जिला अतिथि गृह पहुंचेंगे और जिला परिषद परिसर में सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद सुबह 11 बजे जिला परिषद से पदयात्रा निकाली जाएगी। पदयात्रा डीबी रोड, शंकर चौक और सब्जी मार्केट होते हुए शहीद चौक पहुंचेगी, जहां शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। उन्होंने बताया कि पदयात्रा में जिले की सभी पंचायतों से बूथ अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष और हजारों भाजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि विपक्ष की अराजकता का जवाब लोकतंत्र के माध्यम से दिया जाएगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा जिलाध्यक्ष साजन शर्मा सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

Join us on: