प्रभात कुमार झा के निलंबन के बाद सहरसा नगर निगम में बवाल, वार्ड पार्षदों ने शुरू किया धरना-प्रदर्शन!

SHARE:

रिपोर्ट – बिकास कुमार!

नगर आयुक्त के निलंबन की चिट्ठी जारी होते ही पार्षदों में आक्रोश, निगम परिसर में प्रदर्शन कर जताया विरोध

सहरसा। नगर निगम सहरसा के नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा के निलंबन को लेकर जारी सरकारी आदेश के बाद नगर निगम की राजनीति गरमा गई है। निलंबन की चिट्ठी सामने आते ही वार्ड पार्षदों का गुस्सा फूट पड़ा और पार्षदों ने इसके विरोध में धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। नगर निगम परिसर में जुटे वार्ड पार्षदों ने इस कार्रवाई को लेकर अपना विरोध जताया। अचानक शुरू हुए धरना-प्रदर्शन से नगर निगम में हलचल तेज हो गई। पार्षदों के इस विरोध प्रदर्शन के कारण नगर निगम का माहौल भी गरमा गया है। गौरतलब है कि बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने 3 नवंबर को जारी संकल्प के माध्यम से नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा को 8 करोड़ 44 लाख रुपये की चार बड़ी परियोजनाओं में कथित अनियमितता के आरोप में निलंबित किया है। अब उनके निलंबन के बाद वार्ड पार्षदों का धरना-प्रदर्शन नगर निगम में चर्चा का विषय बना हुआ है। धरना-प्रदर्शन कर रहे पार्षदों की मांग और आगे की रणनीति को लेकर स्थिति पर सबकी नजर बनी हुई है।

Join us on: