रिपोर्ट – अमित कुमार!
राष्ट्रीय लोक मोर्चा के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद राहुल कुशवाहा पहली बार पटना पहुंचे, जहां पटना एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया।
मंगलवार को दोपहर जैसे ही राहुल कुशवाहा हवाई अड्डे से बाहर निकले, पहले से मौजूद सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार अभिनंदन किया। इस दौरान जय किसान, जय नौजवान के नारों से पूरा एयरपोर्ट परिसर गूंज उठा और कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह देखा गया।
एयरपोर्ट पर राहुल कुशवाहा ने मीडिया को संबोधित किया और पार्टी के युवा विजन पर अपनी बात रखी। राष्ट्रीय लोक मोर्चा युवा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद ये उनका पहला पटना आगमन है, जिसे पार्टी युवा चेहरे के तौर पर बड़ी उपलब्धि के रूप में देख रही है।
स्वागत के बाद उनका काफिला राजवंशीनगर स्थित पंचरूपी हनुमान मंदिर दर्शन के लिए रवाना हुआ, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना की। इसके बाद 24 एम स्ट्रैंड रोड स्थित पार्टी कैंप कार्यालय में उनके सम्मान में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया है।




