रिपोर्ट :- अमित कुमार!
राहुल गांधी द्वारा PM मोदी को खुली बहस का चैलेंज दिए जाने के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कड़ा पलटवार किया है। पटना में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने राहुल गांधी पर झूठ और भ्रम फैलाने का आरोप लगाया।
गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी ने झूठ बोलने का ठेका ले रखा है, झूठ की खेती करना उनका काम है। उन पर दोहरी नागरिकता का केस चल रहा है। सोनिया गांधी 12 साल बिना नागरिकता के देश में रहीं और वोट दिया।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने राष्ट्रपति से कहा था कि मैं सबूत दे रहा हूं, 600 घंटे से ऊपर हो गए लेकिन अभी तक कोई सबूत नहीं दिया। इन पर 420 का मुकदमा चलना चाहिए। ये झूठ की खेती करके भ्रम फैला रहे हैं। बिहार में भी भ्रम फैलाने की कोशिश की, कोई सबूत नहीं दिया।
गिरिराज सिंह ने कहा कि अमित शाह ने ठीक कहा है, राहुल गांधी को SIR पर, EVM पर, चुनाव पर ओपन डिबेट की चुनौती है। स्पेशल कॉल करो, हम तैयार हैं। देश संविधान से चलेगा, आतंक से नहीं, कानून से चलेगा। बाबा साहेब अंबेडकर के संविधान से चलेगा। ये राहुल की जागीर नहीं है कि कहेंगे मोदी को जेल भेज देंगे, जेल और बेल पर तो खुद राहुल गांधी हैं।
Byte – गिरिराज सिंह, केंद्रीय मंत्री




