रिपोर्ट – अमित कुमार!
पटना – बिहटा थाना क्षेत्र के चिनिमिल ओपी अंतर्गत सदिसोपुर मिडिल स्कूल के पास स्थित लाइब्रेरी से पढ़कर घर जा रहे छात्र सोनू कुमार को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गोली लगने से घायल छात्र को गंभीर हालत में बिहटा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, कहां हालत गंभीर बनी हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही बिहटा थाना, चिनिमिल ओपी, कन्हौली ओपी और गोनवा ओपी की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।इधर पुलिस ने छापेमारी करते हुए समसारा गांव से भारी मात्रा में अंग्रेज़ी शराब की खेप को बरामद किया है।फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुट गई है।
घटना की पुष्टि करते हुए बिहटा थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि पुराने शराब से जुड़े विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच फायरिंग हुई थी। इसी दौरान लाइब्रेरी से पढ़कर घर जा रहा छात्र गोली की चपेट में आ गया। गोली उसके कमर के पास लगी है। थानाध्यक्ष के अनुसार, घायल छात्र फिलहाल खतरे से बाहर है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।




