सोए अवस्था में मजदूर को साँप ने डंसा, बचाने के काफ़ी प्रयास के बावजूद मौत!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!

मधुबनी जिले के बासोपट्टी प्रखंड क्षेत्र के छतौनी पंचायत स्थित सिमरारी गांव में सर्पदंश से 35 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वही घटना को लेकर पूरे गांव में शोक का माहौल पसरा परा है। मृतक की पहचान 35 वर्षीय महेश मंडल के रूप में हुई है। घटना को लेकर प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार की रात करीब 12 बजे खाना खाने के बाद महेश मंडल सोने के लिए चला गया। इसी दौरान उसे किसी जीव के काटने का एहसास हुआ। उसने अपनी पत्नी इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि उसे कुछ काट लिया है। इस के बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगा। परिजनों को सर्पदंश की आशंका हुई तो उन्हें बचाने का प्रयास किया जाने लगा, लेकिन देखते ही देखते उनका तबियत काफी खराब होने लगा और उनकी मौत हो गई। लोगों ने बताया है कि महेश मंडल मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। वह परिवार में कमाने वाला प्रमुख सदस्य था। उसके दो संतानो मे एक पुत्र एवं एक पुत्रियां हैं। युवक की मौत से पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है घटना की खबर फैलते ही गांव में मातम पसरा परा है।

Join us on: