स्मैक की खेप एवं नेपाली मुद्रा के साथ एसएसबी ने तस्कर को किया गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!

मधुबनी जिले से लगने वाली इंडो नेपाल बोर्डर क्षेत्रो मे
मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत 48 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, जयनगर के एफ समवाय, सीमा चौकी बैतौन्हा की टीम ने एस एस बी की एंटी नारकोटिक्स टास्क टीम एवं जयनगर पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए लगभग 394 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है।
लगभग 12.20 बजे, वाहिनी के आसूचना निरीक्षक से प्राप्त सूचना के आधार पर संयुक्त टीम द्वारा जयनगर थाना के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय सीमा स्तंभ संख्या 268/15 से लगभग 700 मीटर अंदर भारतीय क्षेत्र में स्थित एक जनरल स्टोर (अंशु किराना स्टोर) की जांच किया।
जांच के दौरान दुकान के शटर के निचले हिस्से एवं जमीन के बीच की जगह में कुछ सामान दिखाई दिया। शटर उठाकर जांच करने पर वहां मादक पदार्थ जैसा पदार्थ एवं नेपाली मुद्रा पाए गए। संयुक्त टीम द्वारा बरामद सामग्री को कब्जे में लेकर नियमानुसार जब्ती की कार्रवाई की गई। जब्त किए गए सामानों मे ब्राउन शुगर 394 ग्राम, नेपाली मुद्रा – ₹5,000/-, भारतीय मुद्रा – ₹100/- है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त दुकान के संचालन से लाल बाबू सिंह, लगभग 40 वर्ष, गांव बैतौन्हा वार्ड नं. 07 का संबंध बताया जा रहा है। संयुक्त टीम के मौके पर पहुंचने के समय दुकान खुली थी, लेकिन दुकान का संचालक मौके पर मौजूद नहीं था। दुकान की तलाशी के दौरान स्वतंत्र गवाह उपलब्ध नहीं होने पर संयुक्त टीम के दो सदस्यों को गवाह के रूप में नामित कर नियमानुसार तलाशी एवं जब्ती की कार्रवाई की गई।
बरामद ब्राउन शुगर एवं नकदी को कब्जे में लेकर आगे की आवश्यक वैधानिक कार्रवाई हेतु जयनगर थाना को सुपुर्द कर दिया गया है।
कमांडेंट राजेन्द्र कुमार 48 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, जयनगर ने कहा है कि सीमा क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध एस एस बी द्वारा लगातार आसूचना आधारित एवं संयुक्त कार्रवाई की जा रही है। ऐसी गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कानून के तहत कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय बना कर रखा जा रहा।

Join us on: