रिपोर्ट- प्रमोद रंजन/सिवान
सीवान-पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने महाराजगंज रेलवे स्टेशन का महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल,विधायक हेमनारायण साह के साथ निरीक्षण किया। महाप्रबंधक ने बन रहे रैक पॉइन्ट, निर्माणाधीन स्टेशन भवन,गुड्स शेड,समपार पर बन रहे अंडरपास का निरीक्षण किया। उन्होंने गुड्स शेड में माल की सुगम आवाजाही हेतु प्रवेश-निकास पॉइन्ट पेयजल एवं प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा निर्माण कार्य को समयबद्ध व गुणवंतापूर्ण ढंग से पूरा करने का निर्देश दिया। सांसद ने महाप्रबंधक से इन कार्यो को शीघ्र पूरा कराने की बात कही ताकि महाराजगंज में व्यवसाय को नयी गति मिल सके। विधायक हेमनारायण साह ने महाराजगंज से पटना और गोरखपुर के बीच ट्रैन चलाने की मांग की। इस मौके पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी/निर्माण अनुज मित्तल,प्रमुख मुख्य इंजीनियर तुषार कान्त पाण्डेय, प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक प्रकाश चंद जायसवाल महानिरीक्षक साहब प्रधान मुक्त सुरक्षा आयुक्त सत्य प्रकाश मुख्य प्रशासनिक अधिकारी निर्माण आरएसपी नवीन कुमार झा मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार , वाराणसी मंडल के मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
बाइट 1 जनार्दन सिंह सीग्रीवाल सांसद
2 उदय वोरवणकर महाप्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे




