सीतामढ़ी से शाहिद रजा की रिपोर्ट!
सीतामढ़ी के रुन्नीसैदपुर में महागठबंधन के नेता और कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयोग ज्ञानेश कुमार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री का फुका पुतला जमकर किया नारे बड़ी।
सीतामढ़ी जिले के रुन्नीसैदपुर प्रखंड मुख्यालय मुख्य द्वार के सामने महागठबंधन के सभी दलों के नेताओं ने मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी और एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) के विरोध में बुधवार को जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए मतदाता सूची में पारदर्शिता बरतने की मांग की।
इंडिया गठबंधन के आह्वान पर आयोजित प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने पहले विरोध मार्च निकाला इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयोग ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण की प्रक्रिया में कई स्तरों पर अनियमितता की शिकायतें सामने आ रही हैं। नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में मताधिकार प्रत्येक नागरिक का अधिकार है, इसलिए मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष होनी चाहिए।




