प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 साल शुन्य के समान – राजद प्रवक्ता एजाज अहमद!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार!


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजनीतिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर आरजेडी प्रवक्ता एजाज अहमद ने तीखा हमला बोला है।


एजाज अहमद ने कहा कि प्रधानमंत्री के 25 साल उपलब्धियों के नाम पर शून्य रहे हैं। जहां नौकरी और रोजगार की बात होनी चाहिए थी, वहां नफरत की राजनीति को बढ़ावा दिया गया। नौजवानों के चेहरे से मुस्कुराहट समाप्त कर दी गई, महंगाई चरम सीमा पर पहुंचा दी गई।

उन्होंने आरोप लगाया कि भारत में लोकतंत्र और लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करके भ्रष्टाचार को सदाचार और शिष्टाचार का रूप दे दिया गया। लोकतंत्र और वोट के अधिकार को कमजोर करने के लिए चुनाव आयोग को माध्यम बनाकर कार्य किया गया, जिससे लोकतंत्र कमजोर हुआ है।

बाइट : एजाज अहमद, प्रवक्ता – आरजेडी

Join us on: