दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से NDA समर्थित जदयू प्रत्याशी घनश्याम राय ने किया नामांकन।

SHARE:

रिपोर्ट- लक्ष्मण कुमार!

दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी घनश्याम राय ने सोमवार को दरभंगा आयुक्त कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया।

नामांकन से पहले घनश्याम राय लहेरियासराय स्थित प्रेक्षागृह पहुंचे, जहां गठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात की और बातचीत की।

इसके बाद अपने प्रस्तावकों और समर्थकों के साथ आयुक्त कार्यालय के लिए निकले। इस दौरान कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिला। समर्थक अपने नेता के समर्थन में नारे लगाते हुए आयुक्त कार्यालय तक पहुंचे।

नामांकन दाखिल करने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए घनश्याम राय ने कहा कि पहली बार जदयू को यह मौका मिला है अपना उम्मीदवार देने का, उन्होंने कहा कि शुरू से न्याय के साथ विकास होता आ रहा है लेकिन यह ऐसा क्षेत्र था जिसमें न्याय के साथ विकास में, न्याय नहीं हो पाता था, उन्होंने कहा कि पहली बार यह अवसर जदयू को मिला है, अब विकास भी होगा और न्याय भी होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं कुलसचिव रह चुका हूँ इसलिए मुझे हर समस्या पता है उसका निदान कैसे होगा यह भी पता है।

Join us on: