जमुई- सील क्लिनिक खोलने को 24 घंटे का अल्टीमेटम, वरना IMA का हड़ताल!

SHARE:

रिपोर्ट पुरुषोत्तम कुमार

जमुई IMA की हड़ताल की चेतावनी डॉ शालिनी क्लिनिक सील मामला

24 घंटे में डॉ. शालिनी की क्लिनिक सील वापस नहीं ली तो IMA करेगा हड़ताल

एंकर-नमस्कार, बड़ी खबर से शुरू करते हैं। सदर अस्पताल में महिला चिकित्सक के ड्यूटी से गायब रहने के बाद एक गर्भवती और एक प्रसूता की मौत के मामले में जिला प्रशासन द्वारा डॉ. शालिनी सिंह की निजी क्लिनिक को सील करने के बाद अब IMA और जिला प्रशासन आमने-सामने आ गए हैं।

एंकर-2ने साफ चेतावनी दी है कि अगर 24 घंटे के अंदर डॉ. शालिनी सिंह की क्लिनिक पर की गई सील की कार्रवाई को वापस नहीं लिया गया, तो IMA के सभी सदस्य बुधवार को हड़ताल पर चले जाएंगे। इसका वीडियो मंगलवार शाम 4 बजे सामने आया है।

–के सदस्यों ने सिविल सर्जन से मुलाकात कर स्वास्थ्य विभाग द्वारा 03 जून 2026 को जारी अधिसूचना की कॉपी सौंपी। IMA का कहना है कि अधिसूचना में साफ लिखा है कि किसी भी MBBS डॉक्टर के क्लिनिक को सील करने से पहले नोटिस दिया जाना अनिवार्य है।

पहली बार में 10 हजार रुपये और दूसरी बार 25 हजार रुपये का जुर्माना का प्रावधान है, लेकिन जिला प्रशासन और सिविल सर्जन की टीम ने नियमों को ताक पर रखकर सीधे क्लिनिक को सील कर दिया, जो पूरी तरह गलत है।

IMA ने कहा कि अगर 24 घंटे में सील नहीं हटाई गई तो हड़ताल करेंगे और जरूरत पड़ी तो कोर्ट का भी शरण लेंगे।

इस मौके पर IMA के डॉ. राजीव रंजन, डॉ. ओम प्रकाश ठाकुर, डॉ. अनिल कुमार सिंह, डॉ. मनीषी आनंद, डॉ. नेहाल, डॉ. आफताब, डॉ. मनीष कुमार समेत बड़ी संख्या में चिकित्सक मौजूद थे।

वहीं इस पूरे मामले पर सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने कहा है कि अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी, वो स्वास्थ्य विभाग की अधिसूचना का अध्ययन कर रहे हैं।

वाईट –सिविल सर्जन अशोक कुमार

वाइट -डॉक्टर अनिल

Join us on: