पटना से अमित कुमार रिपोर्ट
जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार को बड़ी चुनौती दी है। पीके ने कहा है कि अगर नीतीश कुमार कैमरे पर आकर नीरज कुमार के समर्थन में बोल दें तो वह पटना स्नातक सीट से अपने उम्मीदवार को वापस ले लेंगे।
पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में चुनावी घमासान तेज हो गया है। जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर ने जदयू उम्मीदवार नीरज कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया है।
प्रशांत किशोर ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कैमरे के सामने आकर यह कह दें कि नीरज कुमार उनके उम्मीदवार हैं और वह उनका समर्थन करते हैं, तो जन सुराज पटना स्नातक सीट से अपना उम्मीदवार वापस ले लेगा।
पीके के इस बयान के बाद बिहार की सियासत में हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि पीके ने नीतीश कुमार और नीरज कुमार के रिश्तों को लेकर सीधा सवाल खड़ा किया है।
वहीं जदयू की ओर से इस चुनौती पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
बाइट : प्रशांत किशोर, जन सुराज



