मधुबनी में अंधाधुंध फायरिंग कर एक शख्स को मार दी गोली!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!

फिर गोलीयों की तरतराहट से गूंजा मधुबनी,बेखौफ नकाबपोश बाइक सवार अपराधी ने एक व्यक्ति को निशाना बना कर कर दी गोलीयों की बौछार

मधुबनी, फिर एक बार गोलीयों के बौछार से थर्राया मधुबनी, जिले के लदनियां थाना क्षेत्र अंतर्गत खांजेडीह और चिकनोटवा के बीच सुबह सुबह गोलीयों की तरतराहट से दहसत का माहौल पैदा हो गया। बेखौफ नकावपोस बाईक सवार अपराधियों ने केश्वर प्रसाद सिंह नाम के व्यक्ति पर जानमारने के नियत से गोलियों की बौछार कर दी। जिसमें एक गोली केश्वर प्रसाद सिंह के पीठ में लगी जिसके बाद वह जमीन पर गिर गया। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल के तरफ दौरे, जहां खून से लथपथ एक व्यक्ति को घायल अवस्था में बेसुध देख कर लोगो ने बिना देर किए घायल को उठाकर लदनियां पीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज को लेकर गंभीर रूप से घायल केश्वर प्रसाद सिहं को मधुबनी सदर हॉस्टिल रेफर कर दिया। जहां घायल का चिकित्सा जारी है और उनकी स्थित स्थिर बताई जा रही है।
लदनियां थाना पुलिस को घटना के संबंध मे जानकारी मिलते ही पुलिस परताल व कार्रवाई मे जुटी हुई है। अपराधी के धर पकड़ को लेकर प्रयास तेज कर दिया गया है। वही मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला के बरिय पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार ने जिले के सभी पुलिस थाना को सतर्क करते हुए अपराधी की गिरफ्तारी को ले कर निर्देश जारी किया है।

बाईट- पीड़ित केश्वर प्रसाद सिंह

Join us on: