रिपोर्ट – अमित कुमार!
कमरे में गूंजी गोली की आवाज… और कुछ ही देर बाद महिला सिपाही के पति की मौत हो गई। मामला पटना के बिहटा अंचल के बिक्रम बाजार स्थित एक किराये के मकान का है। यहां 112 टीम में तैनात महिला सिपाही श्रुति कुमारी अपने पति राज आर्य के साथ रहती थीं। सोमवार शाम करीब छह बजे अचानक कमरे से गोली चलने की आवाज आई।
आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो राज आर्य गंभीर रूप से घायल मिले। उनके सिर में गोली लगी थी। उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
बताया जाता है कि कमरे में रखी पत्नी की सर्विस रिवॉल्वर से राज आर्य ने अपने सिर में गोली मार ली, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई।
घटना की पुष्टि करते हुए पटना पश्चिमी सिटी एसपी साकेत कुमार ने बताया कि प्रथमदृष्टया पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद की बात सामने आई है। इसके बाद कमरे में रखी पत्नी की सर्विस रिवॉल्वर से राज आर्य ने खुद के सिर में गोली मार ली, जिससे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। गोली किन परिस्थितियों में चली और विवाद की असली वजह क्या थी, इन तमाम बिंदुओं पर जांच की जा रही है।




