दरभंगा स्नातक निर्वाचन सीट से कांग्रेस के रजनीकांत पाठक ने किया नॉमिनेशन!

SHARE:

रिपोर्ट – लक्ष्मण कुमार!

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर अब सियासी हलचल और तेज होती दिख रही है। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में एक तरफ इंडिया गठबंधन के सहयोगी दल राजद अपना उम्मीदवार पहले ही मैदान में उतार चुका है, वहीं अब कांग्रेस ने भी अपना प्रत्याशी उतार दिया है।

नामांकन से पहले उन्होंने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर पर मजबूती से काम करने और चुनाव की तैयारी में जुट जाने की अपील की।

इसके बाद रजनीकांत पाठक अपने समर्थकों के साथ दरभंगा आयुक्त कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने अपना नामांकन दाखिल किया।

नामांकन के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए रजनीकांत पाठक ने कहा कि स्नातकों की समस्याओं और उनके अधिकारों को लेकर वे सड़क से लेकर सदन तक उनकी आवाज उठाएंगे और उसे बुलंद करेंगे। उन्होंने कहा कि स्नातक मतदाताओं के हित में पूरी मजबूती के साथ काम किया जाएगा।

अब रजनीकांत पाठक के मैदान में उतरने के बाद दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का चुनावी मुकाबला और चर्चा में आ गया है।

Join us on: