मधुबनी-लूटकांड का 24 घंटे में खुलासा- चार गिरफ्तार, तीन कट्टा, जिंदा कारतूस एवं गाँजा बरामद!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!

सीएसपी संचालक से 3.40 लाख की लूट का था मामला, पुलिस की तेज कार्रवाई से हुआ पर्दाफाश

मधुबनी जिले के बाबूबरही थाना क्षेत्र में हुई लूट की घटना का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सफल उद्भेदन करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले को लेकर बरिय एस पी योगेन्द्र कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया है कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से 02 लाख 36 हजार रुपये नकद, तीन अवैध देशी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस, 2.5 किलोग्राम गांजा तथा दो मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। गिरफ्तार आरोपियों का पहचान लदनियां थाना क्षेत्र के तेनुआही गांव के राजकुमार मंडल, करण साफी और विजय कुमार राम तथा खजौली थाना क्षेत्र के कसमा मरार गांव के दीपक सरहान के रुप मे किया गया हैं। पुलिस के अनुसार, राजकुमार मंडल के विरुद्ध लूट, डकैती और आर्म्स एक्ट से जुड़े कई पुराने मामले पहले से दर्ज हैं। करण साफी पर भी शराबबंदी कानून, मारपीट और लूट से संबंधित मामले दर्ज बताए गए हैं। मामले को लेकर तिरहुता गांव के पीड़ित रामवृक्ष साहु ने 1 अक्टूबर को बाबूबरही थाने में आवेदन देकर बताया था कि अपराधियों ने उनसे 03 लाख 40 हजार रुपये नकद, दो मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल छीन लिया है। मामले को लेकर बाबूबरही थाना कांड संख्या 528/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार के निर्देश पर सदर-02 अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कामनी कौशल के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई, गठित टीम में खजौली अंचल पुलिस निरीक्षक सरवर आलम, बाबूबरही के थानाध्यक्ष राहुल कुमार, अनुसंधानकर्ता अमृता सिंह, सशस्त्र बल और तकनीकी शाखा के कर्मी शामिल किए गए। तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर छापेमारी एवं अनुसंधान के दौरान चारों आरोपियों को उनके ठिकानों से पकड़ लिया गया। अवैध हथियार और गांजा बरामद होने के मामले में बाबूबरही थाना कांड संख्या 529/26 अलग से दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा पकड़े गए अपराधीयों से आवस्यक पूछताछ एवं कानून प्रक्रिया पूर्ण करते हुए न्यायिक हिरासत मे भेज दिया गया है।

Join us on: