भारत नेपाल सीमा पर दो देशी पिस्तौल, 24 कारतूस, 4 मैगजीन और नकदी समेत बदमाश गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!

मधुबनी जिले से लगने बाली भारत नेपाल सीमा सुरक्षा मे तत्पर 48 वीं वाहिनी एसएसबी जयनगर की “एफ” समवाय मुख्यालय कमला ने बिहार एसटीएफ और जयनगर पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाकर हथियार, कारतूस और नकद रुपये के साथ एक 51 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान दो देशी पिस्तौल, 24 जिंदा कारतूस, 4 मैगजीन, करीब 65 हजार रुपये नकद तथा दो मोबाइल फोन बरामद किए गए है। कार्रवाई एसएसबी को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर समवाय प्रभारी के निर्देश के बाद निरीक्षक अमोल कुमार के नेतृत्व में छह सदस्यीय टीम गठित करते हुए किया गया। टीम मे बिहार एसटीएफ एवं जयनगर पुलिस के दो कर्मी शामिल किए गए थे। संयुक्त टीमों ने दोपहर करीब 3:35 बजे जयनगर थाना क्षेत्र में सीमा स्तंभ संख्या 270/08 से लगभग सात किलोमीटर दूर एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से दो देशी पिस्तौल, 7.65 एमएम के 20 जिंदा कारतूस, 8 एमएम के चार जिंदा कारतूस और चार मैगजीन बरामद हुईं। जिसे जब्त कर हथियार तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान जयनगर थाना क्षेत्र के कोरहिया गांव का 51 वर्षीय विजय कुमार सिंह , पिता मिश्रा प्रसाद सिंह के रूप में हुई है। उसके पास से करीब 65 हजार रुपये नकद, एक स्मार्टफोन और एक कीपैड मोबाइल भी बरामद किया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने हथियारों और कारतूस को किसी अन्य व्यक्ति को बेचने के लिए ले जाने की बात स्वीकार की है। तो वहीं, एसएसबी, एसटीएफ और बिहार पुलिस ने हथियारों के स्रोत तथा संभावित खरीदार की पहचान में जुट गई है। बरामद हथियार, नगद, मोवाईल एवं आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जयनगर थाना को सुपुर्द कर दिया गया है। थाना पुलिस द्वारा आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर आगे की विधी संवत् कार्रवाई करने की प्रक्रिया जारी है।

Join us on: