बाढ़- सड़क हादसे में महिला की मौत से ग्रामीणों ने खोया आपा, सड़क जाम कर उग्र प्रदर्शन!

SHARE:

:- रवि शंकर शर्मा (अमित सिंह )

सकसोहरा में दर्दनाक हादसा: सड़क दुर्घटना में महिला की मौत, एनएच 30ए जाम

सकसोहरा (बाढ़) सकसोहरा बस स्टैंड के पास कल 2/10/2026 सुबह 5:00 बजे एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

स्थानीय लोगों द्वारा घायल महिला को तुरंत इलाज के लिए बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया। जहाँ डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए तुरंत पटना के एनएमसीएच रेफर कर दिया। पटना में इलाज के दौरान देर रात महिला ने दम तोड़ दिया।

महिला का पार्थिव शरीर घर पहुँचते ही परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों और आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर नेशनल हाईवे 30A को जाम कर दिया। 30 मिनट तक हाईवे पर आवागमन बाधित रहा।

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही सकसोहरा थाना की पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं, ताकि दुर्घटना करने वाले वाहन की पहचान की जा सके।

इधर, मानवता की मिसाल पेश करते हुए सकसोहरा के मुखिया प्रतिनिधि मनीष कुमार ने पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहयोग के रूप में ₹10,000 की राशि देकर मदद की और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

पुलिस मामले की जाँच में जुटी हुई है।

बाइट – सब इंस्पेक्टर शुभम कुमार
बाइट – परिजन

Join us on: