रिपोर्ट- मनोज कुमार!
बेतिया के मझौलिया पुलिस ने गुप्त सुचना पर 67किलो 930 ग्राम गांजा के साथ बोलेरो चालक गिरफ्तार।
——-मझौलिया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बखरिया-करमवा सड़क पर लाल सरैया दलित बस्ती के समीप एक बोलेरो वाहन से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, वाहन की तलाशी के दौरान चार पैकेट में कुल 67 किलो 930 ग्राम गांजा बरामद हुआ। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने बोलेरो कारोबारी को भी गिरफ्तार कर लिया। उक्त बातो की जानकारी ऑफ द कैमरा थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अमर कुमार ने दी।उन्होंने बताया कि पुलिस के बरामद बोलेरो का रजिस्ट्रेशन नंबर BR-3PA-2412 है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मोहम्मद करीमुल्ला के रूप में हुई है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी का मेडिकल जांच कराया गया। इसके उपरांत उसे बेतिया न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।




