रिपोर्ट – संतोष तिवारी!
मुजफ्फरपुर के कटरा प्रखंड में बाढ़ से हालात गंभीर बने हुए हैं। बसघट्टा और बर्री पंचायत के कई इलाकों में पानी घरों तक पहुंच गया है। 4 दिन से बाढ़ की मार झेल रहे ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। अति पिछड़ा कल्याण मंत्री रामा निषाद ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया।
मंत्री रामा निषाद ने नाव पर सवार होकर बसघट्टा और बर्री पंचायत में जलजमाव की स्थिति का जायजा लिया और लोगों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने राहत व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई। लोगों ने बताया कि पानी घर में घुसने से चूल्हा-चौका बंद है, भोजन और रहने की भारी समस्या है। पॉलिथीन और खाने की मांग की गई।
मंत्री के पहुंचने से पहले ही लोगों में आक्रोश था। निरीक्षण के दौरान लोगों ने अंचलाधिकारी की गाड़ी को बीच सड़क पर रोककर घेर लिया और जल्द राहत की मांग की।
मंत्री ने भरोसा दिलाया कि कम्युनिटी किचन शुरू कर दिया गया है और पॉलिथीन बांटा जा रहा है। जिनके घरों में पानी घुसा है, उनकी लिस्ट बनाकर नियमानुसार बाढ़ राहत राशि दी जाएगी। अंचलाधिकारी को निर्देश दिया गया है।
अंचलाधिकारी ने वार्ड सदस्यों से प्रभावित परिवारों की लिस्ट मांगी है ताकि राहत राशि और सरकारी सहायता जल्द पहुंचाई जा सके।
बाइट:- रमा निषाद मंत्री बिहार सरकार



