रिपोर्ट – अमित कुमार!
पटना पुलिस ने बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के चकारम गोलीकांड में त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
बता दें कि दिनांक 23.09.2026 की संध्या एक पूर्व वार्ड पार्षद को उनके अपार्टमेंट के बेसमेंट में गोली मारकर घायल कर दिया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी पटना के निर्देशन और सिटी एसपी मध्य के निगरानी में एसडीपीओ विधि-व्यवस्था-01 के नेतृत्व में SIT गठित की गई थी।
SIT ने तकनीकी और वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर पहले 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था, वहीं अब छापेमारी के दौरान 4 अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार में से 3 का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है।
फिलहाल पुलिस द्वारा अग्रतर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
बाइट – श्रीमती ममता कल्याणी, नगर पुलिस अधीक्षक (मध्य), पटना



