रिपोर्ट- मिथुन कुमार!
:नालंदा में पटेल छात्रावास निर्माण को लेकर संगोष्ठी सह पंचायत प्रतिनिधि एवं युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पटेल छात्रावास निर्माण संघ नालंदा के तत्वावधान में किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में अमनौर विधायक एवं पूर्व मंत्री कृष्ण कुमार उर्फ मंटू पटेल समेत बड़ी संख्या में पंचायत प्रतिनिधि और युवा शामिल हुए।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमनौर विधायक कृष्ण कुमार उर्फ मंटू पटेल ने कहा कि नालंदा नीतीश कुमार का गढ़ होने के साथ-साथ बुद्ध और ज्ञान की धरती है। उन्होंने पटेल समाज के लोगों से छात्रावास निर्माण के लिए एकजुट होकर सहयोग करने की अपील की।विधायक ने कहा कि समाज के युवाओं को बेहतर शिक्षा और आगे बढ़ने का अवसर देने के लिए छात्रावास का निर्माण बेहद महत्वपूर्ण है। सभी लोग मिलकर सहयोग करें, ताकि महापुरुषों के सपनों को साकार किया जा सके। उन्होंने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है।वहीं अनंत सिंह और एमएलसी नीरज कुमार के बीच हुए विवाद को लेकर पूछे गए सवाल पर विधायक ने राजनीतिक टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि यह कोई राजनीतिक मंच नहीं है। यहां सभी दलों के लोग शामिल हुए हैं। चुनाव की बात अलग है, लेकिन इस कार्यक्रम का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ पटेल छात्रावास का निर्माण है।




